https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
जिओसिनेमा का पोस्टर

             जिओसिनेमा एक भारतीय ओवर द टॉप मीडिया स्ट्रीमिंग सेवा है, जिसका स्वामितत्व वायकोम 18 के पास है। 5 सितंबर 2016 को लॉन्च किया गया, जियो सिनेमा की कंटेंट लाइब्रेरी में फिल्में, टेलीविजन शो, वेब सीरीज, संगीत वीडियो, वृत्तचित्र और खेल शामिल हैं।  जो रिलायंस इंडस्ट्रीज और पैरामाउंट ग्लोबल का संयुक्त उद्यम है, जो बॉलीवुड की फिल्मों और मूल सामग्री की विविध रेंज पेश करती है। यह जिओसिनेमा उपयोगकर्ताओं को मुफ्त में चुनिंदा सामग्री तक पहुँचने के लिए एक मंच प्रदान करता है, विज्ञापन मुक्त अनुभव के लिए अतिरिक्त विशेष सामग्री उपलब्ध होती है। जिओसिनेमा की सदस्यता योजनाओं में 4 k रेजोल्युशन तक लाइव स्पोर्ट्स, मूवी और सीरीज स्ट्रीमिंग जैसी प्रिमियम स्तरीय सुविधाएँ शामिल है। यह सेवा भारत में विशेष अंतर्राष्ट्रीय सामग्री का प्रसारण करने के लिए एचबीओ और वार्नर ब्रदर्स के साथ साझेदारी करती है। 

               उपयोगकर्ता वायकॉम 18 नेटवर्क तक सीमित बॉलीवुड फिल्मों, वेब श्रृंखला, लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग और यहां तक कि लाइव समाचार चैनल स्ट्रीमिंग के विस्तृत चयन का आनंद ले सकते है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
facebook page Join Now

            जिओसिनेमा में चुनने के लिए बॉलीवुड फ़िल्मों की एक विस्तृत विविधता है, इसलिए सर्वश्रेष्ठ चुनना वास्तव में आपकी पसंद पर निर्भर करता है। यहाँ विभिन्न शैलियों में कुछ उच्च रेटेड विकल्प मौजूद है।

थ्रिलर्स मूवीस:-

 अंधाधुन [2018 ]                                   

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
फिल्म " अंधाधुन " का पोस्टर

     अंधाधुन [2018] :-बॉलीवुड की ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है। इस फ़िल्म को श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित किया गया है।

सारांश  :-  " अंधाधुन " एक रचनात्मक कलाकार की कहानी है, जो एक अपराध सीन में शामिल हो जाता है। आकाश [ आयुष्यमान खुराना ] पुणे में रहनेवाला एक नेत्रहीन पियानो वादक है। एक दिन सड़क पार करते समय उसकी मुलाकात सोफी [ राधिका आप्टे] से होती है, जो अपने पिता के साथ फ्रेंको नाम का रेस्तरां चलाती है। उसके पियानो कौशल से प्रभावित होकर, वह आकाश को फ्रेंको में पियानो बजाने के लिए रखती है। आकाश ने अपने प्रदर्शन से गेस्ट को प्रभावित किया साथ में सोफी को भी।  

             इस फ़िल्म में आयुष्यमान खुराना, तब्बू, राधिका आप्टे, अनिल धवन और जाकिर हुसैन की मुख्य भूमिका है।                           

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
       आयुष्यमान खुराना,         तब्बू,                       राधिका आप्टे          अनिल धवन
                                               
   दृश्यम [ 2015] : -                                            

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
फिल्म दृश्यम का पोस्टर

              दृश्यम [2015] यह थ्रिलर ड्रामा आधारित फ़िल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक, अजित अंधारे और अभिषेक पाठक है। इसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है।

सारांश : -  विजय सालगांवकर गोवा के एक सुदूर और पहाड़ी गांव में एक केबल टी. वी. नेटवर्क चलाता है। वह अपनी पत्नी नंदिनी तथा दो बेटियों के साथ खुशहाल जीवन बिताता है। चौथी कक्षा छोड़नेवाले और एक अनाथ, विजय ने अपने परिवार का भरण - पोषण करने के लिए, जो उसके लिए अधिक मायने रखता है। अपनी कड़ी मेहनत और स्मार्टनेस के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ाता है।   

             इस फ़िल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में है।
                               

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
       अजय देवगन                     तब्बू                              श्रेया सरन                 इशिता  दत्ता                       

कहानी 2012 : -                                             

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html

कहानी 2012 सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी एक थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके निर्माता सुजॉय घोष और अद्वेता काला है।

सारांश : -

 इस थ्रिलर फ़िल्म में विद्या बालन, परमव्रत चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दिक्की, इंद्रनील सेनगुप्ता और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिका में है।

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html

रोमांटिक फ़िल्में : -  

  हम दिल दे चुके सनम [ 1999 ] : -                                        

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
फिल्म " हम दिल दे चुके सनम " का पोस्टर

                हम दिल दे चुके सनम [1999] यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फ़िल्म है। जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्मीत और निर्देशित किया है।फ़िल्म की कहानी प्रताप करवात एवं संजय लीला भंसाली ने लिखी है।

सारांश : - नंदिनी [ऐश्वर्या राय ] भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गुरु पंडित दरबार [ विक्रम गोखले ] की बेटी है। समीर [ सलमान खान ] नामक युवा पंडित के मार्गदर्शन में शास्त्रीय संगीत सीखने के लिए दरबार परिवार के साथ रहने आता है। उसे नंदिनी के कमरे में ठहराया जाता है, जिससे नंदिनी उसे नापसंद करने लगती है। 

              पहले वे दोनों एक दूसरे को चिढ़ाते और नीचा दिखाते है, परन्तु जल्द ही वे प्यार में पड़ जाते है।

              इस फ़िल्म में सलमान खान, अजय देवगन, ऐश्वर्याराय बच्चन की मुख्य भूमिका है। इनके आलावा विक्रम गोखले, स्मिता जयकर, हेलन जैसे कई कलाकार है।                             

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html रॉकस्टार [2011] : -                                        

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
फिल्म " रॉकस्टार " का पोस्टर

           रॉकस्टार [2011] यह संगीतमय रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता सुनील लुल्ला और ढिलीन मेहता है, जिसका निर्देशन इम्तियाज़ अली ने किया है। इस फ़िल्म को ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है।    

          फिल्म के मुख्य अदाकारों में अभिनेता रणबीर कपूर, नर्गिस फाकरी, अदिति राव हैदरी, कुमुद मिश्रा पियूष मिश्रा और शम्मी कपूर है।                              

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html

मर्डर इन माहिम [2024] : -                     

                                      

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
मर्डर इन माहिम का पोस्टर
            "मर्डर इन माहिम" हिन्दी भाषा की अपराध ड्रामा टी. वी. शृंखला है, जो मुस्तफा नीमचवाला और उदय सिंह पवार द्वारा लिखित और राज आचार्य द्वारा निर्देशित है।

          इसकी कहानी माहिम स्टेशन पर एक भयानक हत्या की पृष्ठभूमि पर आधारित, इस शैतानी जांच में पीटर की संलिप्तता को दिखाया गया है। मुश्किलें तब बढ़ जाती है, जब उसका अपना बेटा सुनील इस मामले में संदिग्ध बन जाता है।

      "मर्डर इन माहिम" में अभिनेता विजय राज, आशुतोष राणा, शिवानी रघुवंशी और सी. आई. डी.फेम शिवाजी साटम ने मुख्य किरदार निभाय है।

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
अभिनेता विजय राज ,          आशुतोष राणा ,       शिवानी रघुवंशी      और    शिवाजी साटम।
 
                                  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
facebook page Join Now

              जिओ सिनेमा में चुनने के लिए वेब सीरीज की एक विस्तृत विविधता है, इसलिए सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज को चुनना वास्तव में आपकी पसंद पर निर्भर करता है। यहां विभिन्न शैलियों में कुछ उच्च रेटेड विकल्प देने का प्रयास किया गया है।                                         

इंस्पेक्टर अविनाश : - 

                                                         

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
इंस्पेक्टर अविनाश का पोस्टर

             " इंस्पेक्टर अविनाश " हिंदी की एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे नीरज पाठक द्वारा निर्देशित किया गया है। यह सीरीज यू. पी. के सुपरकॉप अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित है, श्रृंखला अविनाश मिश्रा के जीवन के इर्दगिर्द घूमती है। जिन्हे राज्य में अपराधों को रोकने के लिए प्रेरित किया गया था। 

               खूंखार गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री को सुपारी देकर हत्या करने की धमकी के बाद राज्य के गृहमंत्री ने एसटीएफ के गठन का आदेश देते है। अविनाश मिश्रा एसटीएफ का  नेतृत्व करते है। 

               इस वेब सीरीज में उर्वशी रोनैला, रणदीप हुडा, अमित सियाल, शालीन भनोट, राहुल मित्रा, जाकिर हुसैन, रजनीश दुग्गल और अन्य कलाकारों ने काम किया है।  [  IMDb Rating  8.4 ]

असुर : -                                                

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
असुर का पोस्टर

             ये कहानी फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल बरुन सोबती, सीबीआई अफसर धनंजय राजपूत, अरशद वारसी और एक ऐसा किरदार जो खुद को असुर मान बैठा है। इस सीरीज में असुर एक ऐसा शख्स है, जिसे प्रकृति का एक ऐसा वरदान प्राप्त है। जिस कारण वो किसी भी चीज को कुछ ही पलों में सीख सकता है और याद कर सकता है। वहीं निखिल और अरशद के बीच अपने काम के चलते कुछ दूरियां है। 

              " असुर " एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर वेब सीरीज है। जिसके निर्माता गौरव शुक्ला और विभव सिकदर है, इसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है। इस वेब सीरीज में अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा, शरीब हाशमी, अमे वाघ, अभिषेक चौहान तथा अन्य कलाकार है।     [ IMDb Rating 8.4             

 इल्लीगल - न्याय, व्यवस्था से बाहर : -                                              
                                              

https://www.makeinmeezon.com/2024/06/jiocinema.html
 इल्लीगल - न्याय, व्यवस्था से बाहर का पोस्टर

        इल्लीगल-न्याय की कहानी निहारिका सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक वकील है और उसे एक प्रसिद्ध लॉ फर्म द्वारा काम पर रखा जाता है जिसे जनार्दन जेटली चलाते है। पूरी सीरीज के दौरान निहारिका कई चौंकानेवाले खुलासे करती है। जिस मामले के लिए उसे काम पर रखा गया था, उसके विपरीत उसे अन्य मामलों पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों के इर्दगिर्द घूमते है।

      इस भारतीय कानूनी थ्रिलर वेब शृंखला को साहिर रजा द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसमे नेहा शर्मा, अक्षय ओबेरॉय, कुब्रा सैन, पियूष मिश्रा और सत्यदीप मिश्रा ने अभिनय किया है। [
IMDb Rating 8.0]

     इन वेबसीरीज के आलावा "कार्यवाही" , "तंदूर" , "अपहरण" , "बंदो में था दम" और "मर्जी" जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज देखने को मिलती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
facebook page Join Now