https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
धारावाहिक '' परमावतार श्री कृष्ण '' में बाल राधा की भूमिका में माहि सोनी और बालकृष्ण की भूमिका में निर्णय समाधिया
                                                                                  

                                                                          
              सबसे अधिक देखे जानेवाले धार्मिक धारावाहिकों में टी. आर. पी. के अनुसार "परमावतार श्रीकृष्ण" धारावाहिक का भी अपना विशिष्ठ स्थान रहा है। 673 एपिसोड की श्रृंखलााओं का निर्माण सागर फिल्म्स के बैनर तले निर्माता रामानन्द सागर ने किया है। इस अति लोकप्रिय धारावाहिक का निर्देशन स्वयं रामानन्द सागर के अतिरिक्त मोती सागर तथा आनंद सागर ने किया है।

        " परम अवतार श्रीकृष्ण " के निर्माण में धार्मिक ग्रन्थ गर्ग संहिता, पदमपुराण, ब्रम्हवैवर्त पुराण, हरिवंश पुराण, महाभारत, भागवत पुराण, मार्कण्डेय पुराण का सहारा लिया गया है। इस धारावाहिक का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था।


            इस धारावाहिक में यह बताया गया है कि जब दुनिया पर बुराई हावी हो जाती है, तो भगवान् विष्णु धर्मियों की रक्षा तथा दुष्टों के विनाश के लिये "श्रीकृष्ण" के रूप में दुनिया में अवतार लेते है।

          श्रीकृष्ण का जन्म द्वापरयुग में हुआ था। श्रीकृष्ण को हिन्दू धर्म में भगवान् माना जाता है। वे भगवान् विष्णु के 8 वे अवतार माने गए है। उन्हें कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश, वासुदेव आदि नामों से जाना जाता है। श्रीकृष्ण निष्काम कर्मयोगी, आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी सम्पदाओं से सुसज्जित महान थे।

कहानी :-

                '' परमावतार श्री कृष्ण में भगवान विष्णु के आठवें आवतार कन्हैया, गोपाल की बाल लीलाओं को दर्शाया गया है। 

               कन्हैया का जन्म द्वापरयुग में वासुदेव और देवकी की 8 वीं  संतान के रूप में होता है। माता देवकी कंस की बहन होती है। राजा कंस एक अत्याचारी होता है। कंस ने आकाशवाणी सुनी थी कि देवकी के आठवें पुत्र के द्वारा मारा जाएगा। इसके पहले कंस अपने बहन की सात संतानो की हत्या कर चूका होता है। 

              आकाशवाणी से बचने के लिए कंस, देवकी तथा वासुदेव को मथुरा के कारागार में डाल देता है।इसी कारागार में भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण का जन्म होता है। वासुदेव, कंस के भय से नवजात शिशु को रात में ही यमुना पार कर गोकुल में नन्द एवं यशोदा के पास पहुंचा देता है।

              श्री कृष्ण बाल्यावस्था में ही अपनी लीलाएँ करना प्रारंभ कर देते है। कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना, शकटासुर और तृणावर्त आदि राक्षसों का वध करते है। इन लीलाओं के अतिरिक्त गोचारण लीला, गोवर्धन लीला, रास लीलाओं का सुंदर चित्रण '' परमावतार श्रीकृष्ण में किया गया है। इस धारावाहिक के चरित्र को कलाकारों ने अपने अभिनय से जिवंत किया है।       

निर्माता : -1]   निर्माता -निर्देशक रामानंद सागर : - बॉलीवुड के हिन्दी सिनेमा जगत में रामानन्द सागरजी का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। 

 निर्देशक : - 1] सूरज राव 2] राहुल लिंगायती 3] दीपक सागर 4] वैभव मुथा  और 5] संतोष बादल।  

 

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
अभिनेता सुदीप साहिर

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
भगवान् विष्णु की भूमिका में सुदीप साहिर

       

  कलाकार : -                                        

             सुदीप साहिर : - सुदीप साहिर एक लोकप्रिय हिंदी टेलीविज़न एवं फिल्म अभिनेता है, जिन्हे कुणाल गांजावाला के संगीत वीडियो '' चन्ना वे '' और बाद में सारेगामा हेच. एम. वी. के टेलीविज़न धारावाहिक '' ओढ़नी '' में उनके उल्लेखनीय काम के लिए जाना जाता है। 

         सुदीप साहिर का जन्म 6 दिसम्बर 1980 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने टेलीविज़न कैरियर की शुरुवात 2002 में स्टार प्लस पर निर्देशक नूपुर अस्थाना के धारावाहिक '' क्यों होता है प्यार '' से की थी। इसके अतिरिक्त 2014 में निर्माता दिनेश विजान तथा सैफ अली खान की फिल्म '' लेकर हम दीवाना दिल '' से लोकप्रियता प्राप्त की है। 

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
बाल कलाकार निर्णय समाधिया   

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
निर्णय समाधिया बाल कृष्ण की भूमिका में
             

  निर्णय समाधिया  [बाल कृष्ण की मुख्य भूमिका में ] : -  निर्णय समाधिया का जन्म 1 अक्टूबर 2011 में इंदौर में हुआ है। टेलिविज़न कैर्रिएर में 2017 में '' सबसे बड़ा कलाकार से शुरुवात हुई। निर्णय के पिता अमित समाधिया तथा माताजी का नाम दीपाली समाधिया है।

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
'' परमावतार श्रीकृष्ण '' में माही सोनी बाल राधा की भूमिका में

                

             माही सोनी [ बाल राधा की भूमिका में ] : - माही सोनी भारतीय बाल कलाकार है, जिसका जन्म 16 जनवरी 2011 को मध्यप्रदेश के छतरपुर में हुआ। माही सोनी ने अपने कैर्रिएर की शुरुवात 2016 सोनी टी. वी. पर प्रसारित होनेवाले डांस रियलिटी शो '' सुपर डाँसर '' से की थी।

           माही सोनी एक अन्य ऑडिशन रियलिटी शो '' सबसे बड़ा कलाकार में भी हिस्सा लिया। इसके पश्चात माही ने 2017 में '' तेनाली रामा '' और इसी वर्ष परमावातर श्रीकृष्ण में कार्य कर लोकप्रियता हासिल की।

>

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
आर्यावर्त मिश्रा बलराम की भूमिका में
                               

           आर्यावर्त मिश्रा [ बाल बलराम की भूमिका में ] : - आर्यावर्त एक बाल कलाकार है, जिनका जन्म मुंबई में हुआ है। इससे अधिक जानकारी उनके बारें में उपलब्ध नहीं है। 2019 में  कलर्स टी. वी. पर प्रसारित होनेवाली पौराणिक  ड्रामा  सीरिज '' श्रीमद भागवत महापुराण '' के लिए जाना जाता है। 

              आर्यावर्त मिश्रा को अधिकतर 2017 में निर्मित '' परमावतार श्रीकृष्ण में बाल बलराम की भूमिका से जाना - पहचाना जाता है।

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
गुल्की जोशी देवकी की भूमिका में

                    गुल्की जोशी [ देवकी की भूमिका में ] : - एक टेलीविज़न अभिनेत्री है। उनका जन्म 17 मई 1990 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ। गुल्की जोशी को 2012 में निर्देशक राजेश राम सिंह तथा वसिम साबिर की '' फिर सुबह होगी '' श्रृंखला में पहली बार देखा गया है।

                   गुल्की जोशी के प्रमुख टेलीविज़न धारावाहिकों में '' क्राइम पेट्रोल '' [ 2011], '' अदालत '' [2015 ], '' ये है मोहब्बतें '' [2015], '' पिया अलबेला '' [2017], '' मैडम सर '' [2020] और '' वागले की दुनिया ''[ 2021] शामिल है।       

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
चैतन्य चौधरी वासुदेव की भूमिका में

                    चैतन्य चौधरी [ वासुदेव की भूमिका में ] : -चैतन्य चौधरी टेलीविज़न के अभिनेता है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1977 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई स्थित कुम्बला हिल हाई स्कूल से प्राप्त की है। 

                     चैतन्य चौधरी ने फिल्मों में कैर्रिएर 2003 में '' लव एट टाइम्स स्क्वायर '' से और टी. वी. का कैर्रिएर का प्रारम्भ 2003 में ही '' कहीं तो होगा '' से किया है। उनके अन्य महत्वपूर्ण धारावाहिकों में  ---- '' क्योंकि सास भी कभी बहु थी '' [2005], '' काव्यांजलि '' [2005-6 ], '' ये है मोहब्बतें '' [2019], '' सी. आई. डी. '' [2006] और '' सावधान इंडिया ''[2014], इनके आलावा कई धारावाहिकों में अभिनय किया है।                                        

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
अभिनेता मनीष वाधवा
https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
मनीष वाधवा कंस की मुख्य भूमिका में

                मनीष वाधवा [ कंस की अति महत्वपूर्ण भूमिका में ] : -  एक फिल्म अभिनेता एवं आवाज अभिनेता है। उनका जन्म 1972 में मुंबई में हुआ। उन्हें विशेषकर "चन्द्रगुप्त मौर्य" में चाणक्य की भूमिका के कारण जाना जाता था। परन्तु अब उन्हें "परमावतार श्रीकृष्ण" में कंस की महत्त्वपूर्ण भूमिका से जाना जाने लगा है। इसी धारावाहिक से उनकी लोकप्रियता में भरी इजाफ़ा हुआ है।


मनीष वाधवा की फिल्मों में "पद्मावत" [2018] , "मणिकर्णिका: झाँसी की रानी" [2019] , "पठान" [2023] तथा अन्य अनेक फ़िल्में शामिल है। टी. वी. सीरियलों में "आम्रपाली" [2002] , "नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो" , "कोहिनूर" , "देवों के देव महादेव" और "सिया के राम" आदि धारावाहिक उनके नाम दर्ज है।

       इन कलाकारों के आलावा '' परमवातार श्रीकृष्ण '' में अपने अभिनय से धारावाहिक को लोकप्रिय बनाने में अपना योगदान करनेवालों में ----

गुन गुन उपरारी : -

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
माता यशोदा की भूमिका में गुन गुन उपरारी

              गुन गुन उपरारी टेलीविज़न दुनिया की एक जानीमानी लोकप्रिय अभिनेत्री है। उन्हें '' बंधन सात जन्मों का '', '' जो बीवी से करते प्यार '' और '' रक्त बंधन '' धारावाहिकों से जाना जाता है। 

            गुन गुन का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ है। उन्होंने ' मास कम्युनिकेशन में डिग्री प्राप्त की है। उनके टी. वी. सीरियलों में '' केशव पंडित ''[2010], '' हार जीत '' [2011], '' होंगे जुदा न हम '' [2012], '' देवों के देव महादेव '' [2014] और'' पापनाशिनी गंगा ''[2021]शामिल है।

सचिन श्रॉफ [ नन्द बाबा की भूमिका में : -

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
नन्द बाबा की भूमिका में सचिन श्रॉफ

                    टेलीविज़न तथा फिल्म अभिनेता सचिन श्रॉफ को सीरियल "हर घर कुछ कहता है" , "सिंदूर तेरे नाम का" के लिए जाना जाता है।

                  सचिन श्रॉफ का जन्म 17 दिसम्बर 1972 में मुंबई में हुआ। उनके प्रमुख धारावाहिकों में "कमाल" [2002] , "शगुन" [2004] , "मानो या ना मानो" [2007] , "रक्त सम्बंध" [2010] , "संतोषी माँ" [2015] और "भारतवर्ष" [2016] ऐसे और भी अनेक धारावाहिक में उन्होंने अभिनय किया है।

तुषार चावला [ युवा बलराम की भूमिका में ] : -      

https://www.makeinmeezon.com/2023/06/paramavtarkrishna.html
अभिनेता तुषार चावला बलराम की भूमिका में
                                   
                  टेलीविज़न सीरियल  के अभिनेता तुषार चावला को उनके सीरियल जैसे ''  नागार्जुन एक योद्धा '', '' विघ्नहर्ता गणेश '' तथा पृथ्वीवल्लभ के लिए जाना जाता है। 

                  तुषार चावला का जन्म 7 जनवरी 1993 को दिल्ली में हुआ।  अपने टेलीविज़न कैर्रिएर की शुरुवात 2016 में धारावाहिक '' नागार्जुन एक योद्धा '' से की है।