आज हम अपना अधिकतर समय इंटरनेट पर बिताते है।  इसमें भी फेसबुक पर चैटिंग करते रहते है। इसके आलावा हम इंटरनेट का उपयोग अधिकतर मेल भेजने या मेल प्राप्त करने का लिए करते है।  हमारी युवा पीढ़ी तो बस यूट्यूब पर सिनेमा और सीरियलों में खोये रहते है।  हमारी यह युवा पीढ़ी इंटरनेट का लाभ अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए नहीं करती। जबकि इसी इंटरनेट पर ऐसी अनगिनत अचम्भित करने वाली वेब साइट्स है।  मै यहां पर उनकी जानकारी प्रदान कर रहा हूँ। 

1 ]   हैकर टैपर : - इस वेबसाइट  से आप अपने मित्रों तथा परिवारवालों को अपने html टाइपिंग की स्पीड से प्रैंक कर सकते है। यह साइट आपको कुछ भी दर्ज करने की अनुमति देता है और एक सुपर कोड से आपको क्या दिखाई देता है यह आप स्वयं इस साइट पर जाकर देखे। 

2]   वर्ल्ड टाइमलैप्स : - गूगल ने टाइम पत्रिका के सहयोग से इस अनोखी वेबसाइट को प्रस्तुत किया है।  इस वेबसाइट के लिए गूगल तथा टाइम पत्रिका का नाम ही उसकी महत्वपूर्ण पहचान है।  इस वेब साइट पर आपको यह देखने  अनुमति देता है कि तीन दशकों के दौरान दुनिया कितनी बदल गई है , इसकी मदद से आप सबसे आश्चर्यजनक तस्वीरों को देख पाएंगे।  तो चलिए आप भी आजमाइए इस वेबसाइट को। 

3]  ओपन पप्पीस [ open puppies] : -  पशु प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन वेबसाइट है।  जो भी इस वेब साइट पर एक बार जायेगा वह पुनः पुनः उस साइट पर जाकर दुनिया के अनोखे जानवरों की तस्वीरें आकर्षक रूप में देख पाएंगे।  

4]   सॉफ्ट मर्मर : -  क्या   आप प्रकृति की गोद में बैठने का अनुभव प्राप्त करना चाहते है परन्तु अपनी व्यस्तता के आभाव में इससे वंचित हो तो नाराज न हो।  आपके लिए सॉफ्ट मर्मर ने आपकी भावना को समझ कर प्रकृति की परिवेशीय ध्वनियों के अनेक सेटों के साथ आपको उसमे अपने आपको खोने सहयोग दिया है।  तो उठाइये अपने एअर फ़ोन और अपने कानो से लगाकर उन ध्वनियों का आनंद उठाइये। 

5]   एस्से  टायपेर [ ESSAY TYPER] : - यह एक ऐसी वेबसाइट है जहाँ पर आपको अंग्रेजी के विभिन्न विषयों पर निबंध मिलेंगे। केवल इस वेबसाइट पर पहुँच कर अपने विषय को टाइप करना होगा तथा कीबोर्ड की किसी भी एक key को प्रेस करने पर आप का निबंध टाइप होता चला जायेगा।  यह स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लाभ दायक है। 

6]   एवीबोट  [EVIEBOT]  : - जब  आप अपने आपको अकेला महसूस करेंगे तो आप से बात करने का सामर्थ एवीएबोट में है। जब आप किसी से बात करना चाह रहे है परन्तु बात करने वहां कोई मौजूद नहीं है तो आप बेशक इस वेबसाइट पर जाकर महिला से वार्तालाप करना चाहते है तो एवीए बोट से अपना समय बिता सकते है जबकि पुरुष पात्र से बात करना चाहते है तो बीबोट से बात कर सकते है।    


7]   ओड्डी  [ODDEE]: क्या आप हमेशा अजीब या अजीब चीजों से आकर्षित हुए हैं? खैर, यह वेबसाइट उन सभी अजीब चीजों या घटनाओं के बारे में है जो हमारे आस-पास घटित होती हैं और फिर भी हम इससे अनजान रहते हैं। वेबसाइट हर विचित्र चीज़ की पड़ताल करती है और आपको विभिन्न वर्गों के लेखों के माध्यम से पोस्ट करती रहती है।

8 ] बिहाइंड द नेम : - आपको एक कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है जब आपको अपने लिए एक दिलचस्प भिन्न नाम चुनना पड़ता है, चाहे वह ऑनलाइन गेम अवतार के लिए हो या गुमनाम सोशल मीडिया अकाउंट के लिए। नाम से सब कुछ पता चलता है! और यह वेबसाइट आपको अफ्रीकी, डेनिश, स्लोवाक, बाइबिल और कई प्रकार की श्रेणियों में सही नाम चुनने में मदद करेगी। वहाँ भी एक प्राचीन श्रेणी है! अब इसे जांचें।



9 ] धीस इस माय वेबसाइट नाउ : - यदि आप सामान्य तरीकों से अलग अपने समय को मारने के लिए नए तरीके देख रहे हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए एकदम सही है। इसमें यादृच्छिक खेलों का एक सेट है और आप उनमें से किसी को भी यादृच्छिक रूप से चुन सकते हैं। आप कभी नहीं जान पाएंगे कि समय कितनी तेजी से गुजर गया।