फिल्म '' आम्रपाली '' का पोस्टर

     भारतीय हिंदी सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्मों का भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसी ऐतिहासिक फिल्मों के कारण हम इतिहास की घटनाओं से परिचित होते है। 

      हिंदी सिनेमा जगत में ऐसे कई निर्माता - निर्देशक है, जिन्होंने '' बेस्ट ऐतहासिक मूवीज '' का निर्माण कर अपनी फिल्मों के द्वारा आनेवाली नयी पीढ़ी को फिल्म रूपी दस्तावेज उपलब्ध करवाया है। सिनेमा के इतिहास में ऐसी अनेक '' बॉलीवुड ऐतिहासिक मूवीज '' है।

 फिल्म '' आम्रपाली '' [1966] : - इस फिल्म को निर्माता एफ. सी. मेहरा ने निर्मित किया था। इसका निर्देशन लेख टंडन ने किया था।संगीतकार शंकर - जयकिशन ने शैलेन्द्र तथा हसरत जयपुरी के गीतों को संगीत दिया है। 

फिल्म के कलाकारों में : - सुनील दत्त [ मगध सम्राट ], वैजयंतीमाला [

आम्रपाली ], प्रेमनाथ [ सेनापति वीर ], बिपिन गुप्ता [ वैशाली के सम्राट ], गजानन जागीरदार [ [ कुलपति महानाम ], के. एन. सिंह, केशव राणा [ वैशाली का सैनिक ], मृदुला रानी [ राजमाता ] और रूबी मेयर [ वैशाली की साम्राज्ञी ] 

फिल्म के गीतों में : - '' तड़प ये दिन रात की --'', '' नाचो गाओ नाचो धूम मचाओ '', '' जाओ रे जोगी तुम जाओ रे '', '' तुम्हे याद करते करते ''और '' नील गगन की छांव में --'' इन सभी गीतों को स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गया है। 

फिल्म '' द ताशकंद फाइल्स

           फिल्म '' द ताशकंद फाइल्स '' [2019 ] : - इस फिल्म को भारतीय सिनेमा इतिहास की थ्रिलर फिल्म कहा जा सकता है, कारण हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन ताशकंद में एक संशयास्पद स्थिति में हुआ था। उनके निधन की वास्तविकता से हमें तत्कालीन सरकार ने कोसों दूर रखा था।

        लाल बहादुर शास्त्री की मौत की साजिश की गयी थी,इसकी वास्तविकता  से अवगत कराने विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित '' द ताशकंद फाइल्स '' फिल्म ने हर भारतवासी को सच्चाई दिखाई है। फिल्म का निर्देशन स्वयं विवेक अग्निहोत्रीने किया है। 

    इस फिल्म के कलाकारों में : - मिथुन चक्रवर्ती [ श्याम सुन्दर त्रिपाठी ], नसीरुद्दीन शाह [ पीकेआर नटराजन ], श्वेता बासु प्रसाद [ रागिनी फुले ], मनिन्द्र बेदी [ इंदिरा जोसेफ रॉय ], पल्लवी जोशी [ आयशाअली शाह ], राजेश शर्मा [ ओमकार कश्यप ], विनय पाठक [ मुख्तार ], पंकज त्रिपाठी [ गंगाराम झा ], विश्वमोहन बड़ोला [ जस्टिस कुरियन अब्राहम ], आसिफ बसरा [ न्यूज़ चॅनेल एडिटर ], प्रकाश बेलावड़ी [ जी. क़े. अनंतसुरेश ] के आलावा और कई अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई है। 

                                       फिल्म '' झाँसी की रानी '' का पोस्टर  

 फिल्म '' झाँसी की रानी '' [1953] : - भारत की विश्वविख्यात झाँसी की रानी पर निर्माता - निर्देशक सोहराब मोदी ने सं. 1953 में एक फिल्म बनायी, जिसका नाम ही '' झाँसी की रानी '' है। इस फिल्म की कहानी को पंडित एस. आर. दुबे तथा पंडित गिरीश ने लिखा था। संगीत वसंत देसाई ने दिया है। 

इस फिल्म के कलाकारों में : - मेहताब [ रानी लक्ष्मीबाई ], सोहराब मोदी [राजगुरु ], मुबारक [ गंगाधर राव ], सप्रू [ जनरल सर हघ रोज ], उल्हास [ गुलाम गौस खान ], राम सिंह [ सदाशिव ], बेबी शिखा [ मनु ], अनिल किशोर [Lieut. हेनरी डोकर ], कमलाकांत [ मोरोपंत ], एस. बी.नयमपल्ली [ पंडितजी ], माइकल shea [ मेजर एलिस ], ग्लोरिया गॉस्पेर [ डोरिस डोकर ], मार्कोनी [ कोलोनेल स्लीमैन ],शकीला [ काशी ]और डर कश्मीरी।

                                                        फिल्म '' तान्हाजी : द अनसंग वारियर

      फिल्म '' तान्हाजी : द अनसंग वारियर [ 2020] : - टी - सीरीज एवं अजय देवगन फिल्म्स ने 2020 में ओम राउत के निर्देशन में '' तान्हाजी मालुसरे '' पर आधारित एक फिल्म '' तान्हाजी : द अनसंग वारियर ''का निर्माण किया है, जिसके निर्माताओं में अजय देवगन, भूषण कुमार और कृषण कुमार है। 

फिल्म के कलाकारों में : - अजय देवगन [ तान्हाजी], सैफ अलीखान [ उदयभान सिंह राठौर ], काजोल [ सावित्रीबाई मालुसरे ], शरद केलकर [ शिवाजी महाराज ], ल्यूक केनी [ औंरगजेब ] इनके अतिरिक्त कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

फिल्म '' सरदार ''


   फिल्म '' सरदार '' [ 1993 ] : - भारत के पहले उप - प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेलजी पर आधारित विजय तेंदुलकर द्वारा लिखित एवं हेच. एम. पटेल द्वारा निर्मित फिल्म '' सरदार '' को केतन मेहता ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को वनराज भाटिया ने संगीत दिया है। 

   इस फिल्म के कलाकारों में : - परेश रावल [ सरदार पटेल ], अन्नू कपूर [ महात्मा गाँधी ], बेंजामिन गिलानी [ जवाहरलाल नेहरू], श्री वल्लभ व्यास [ मोहम्मद अली जिन्ना ], टॉम आल्टर [ वाइसराय माउंटबेटन ] और नरेन्द्र सच्चर [ खान अब्दुल गफ्फार खान] ने भूमिका निभाई है।

फिल्म  '' द कश्मीर फाइल्स [ 2022] : - इस फिल्म में हमारे देश में बत्तीस वर्ष पहले कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुई बर्बरता को दर्शाया गया है। इस महत्वपूर्ण फिल्म को बनाने का साहस लेखक एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने किया है। 

    इस फिल्म में सं.1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनपर की गयी बर्बरता के पीड़ितों के साथ सातसौ से अधिक वीडियो साक्षात्कारों पर आधारित वास्तविक घटनाओं का चित्रीकरण किया गया है। 

इस फिल्म के कलाकारों में : - 

मिथुन चक्रवर्ती [ ब्रह्मदत्त आय. ए. एस. ],अनुपम खेर [ पुष्कर नाथ पंडित ], दर्शन कुमार [ कृष्ण पंडित ], पल्लवी जोशी [ राधिका मेनन ], चिन्मय मंडलेकर [ फारूक मल्लिक बिट्टा ], प्रकाश बेलावाड़ी [ डॉ. महेश कुमार ], पुन्नित इस्सार [ डी.जी.पी. हरी नारायण ], भाषा सुंबली [शारदा पंडित ], सौरभ वर्मा [ अफजल ], मृणाल कुलकर्णी [ लक्ष्मी दत्त ], अतुल श्रीवास्तव [ विष्णु राम ], पृथ्वीराज सरनाईक [ शिव पंडित ] और अमान इकबाल [ करण पंडित ]

फिल्म नीरजा


 फिल्म '' नीरजा '' [ 2015 ] : - निर्माता अतुल कस्बेकर ने फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले सं. 2015 में एक जीवनी फिल्म '' नीरजा '' बनायी है , जिसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है। 

          इस सत्यघटना पर आधारित फिल्म की पटकथा साइव्यन कौंद्रस ने लिखी है तो संगीत बिसाल खुराना ने दिया है। 

इस फिल्म के कलाकारों में : - सोनम कपूर [ नीरजा भानोट ], शेखर रावजिआनी [ जयदीप ], योगेंद्र टिक्कू [ हरीश भानोट ], शबाना आजमी [ रमा भानोट ], कवी शास्त्री [ नरेश मिश्रा] ,अली बैदवाला [मंसूर ], विक्रांत सिंगरा [ जिम सर्भ [ खली ], मान्या चोपड़ा [ भाविका देसाई ] और शौर्य चोप्रा [ शौर्य देसाई ]के आलावा कई अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई है।