बॉलीवुड के इतिहास में कोई न कोई एक नया इतिहास जुड़ जाता है। फिल्म निर्माता, फिल्म निर्देशक हो या फिर कोई अभिनेता - अभिनेत्री ही क्यों न हो,अपनी कला से फिल्म को बुलंदियों पर स्थापित कर देते है। बस ! इसी सफलता का बॉलीवुड में इतिहास बन जाता है। 

             ऐसे ही सं. 2007 में एक फिल्म '' ओम  शांति ओम  '' ने बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में एक नया इतिहास रच डाला। इतिहास रचने का कारण यह था कि इस फिल्म में '' दिवानगी दिवानगी '' गीत फिल्माया गया था। हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार इस गीत में 31 अभिनेता - अभिनेत्रियाँ एक साथ नजर आए थे। 

              वैसे सं. 1981 में निर्माता - निर्देशक मनमोहन देसाई ने एक फिल्म का निर्माण किया था जिसका नाम '' नसीब '' था। इस फिल्म का एक गाना '' जॉन जानी जनार्दन '' में भी कई अभिनेता नजर आये थे। वह गाना लोकप्रिय भी हुआ लेकिन इतिहास न बना सका।

                                                                           
https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
फिल्म '' ओम शांति ओम '' का पोस्टर


'' बॉलीवुड की फिल्म '' ओम शांति ओम '' : -

               बॉलीवुड की फिल्म '' ओम शांति ओम '' को सं. 2007 में निर्मात्री गौरी खान एवं निर्देशक फ़राह खान ने निर्मित किया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं शाहरुख़ खान तथा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की है। इनके आलावा अन्य भूमिका में श्रेयस तलवडे, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अपने अभिनय का उत्कॄष्ट परिचय कराया है। 

                '' ओम शांति ओम '' के गीत ' दीवानगी - दीवानगी '' ने इतिहास रचा है। इस गीत को जानेमाने लेखक जावेद अख्तर ने अपनी कलम से सजाया है। इस गीत को अपने संगीत में विशाल शेखर ने पिरोया है।

           इस गीत में लोकप्रिय अभिनेता - अभिनेत्रियाँ नज़र आये जिनमे -   

                                                                              
https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
 ''दीवानगी दीवानगी '' गीत में नज़र आये कलाकार

1] रितेश देशमुख 2] जितेंद्र 3] धर्मेंद्र 4] मिथुन चक्रवर्ती 5] संजय दत्त 6] सुनील शेट्टी 7] सैफअली खान 8] सलमान खान 9] तुषार कपूर 10] गोविंदा 11]आफताब शिवदासानी 12] अरबाज़ खान 13] बॉबी देओल 14] जावेद खान 15] डिनो मोरिया 16] शाहरुख खान 17] प्रीटी जिंटा 18] कॉजोल 19] शिल्पा शेट्टी 20] तब्बू  21] उर्मिला मातोंडकर 22] विद्या बालन 23] रेखा 24] शबाना आज़मी 25] लारा दत्ता 26] अमृता अरोड़ा 27] करिश्मा कपूर 28] जूही चावला 29] मलाइका अरोड़ा 30] प्रियंका चोपड़ा और 31] रानी मुखर्जी। कुल 16 अभिनेता तथा 15 अभिनेत्रियाँ शामिल थी। 

        फिल्म '' ओम शांति ओम '' की सफलता ने उस फिल्म के कलाकारों को पुरस्कार पाने का हकदार बनाया है। पुरस्कार पानेवालों में ------- 

                                                   

https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
दीपिका पादुकोण
                     दीपिका पादुकोण को सं. 2008 में ' मोस्ट प्रोमिसिंग डेब्यू ' के लिए जी सिने अवॉर्ड। 

                   ' मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर ' स्क्रीन अवार्ड ' 2008 में। 

                  ' बेस्ट पेअर ऑफ द ईयर ' शाहरुख़ खान के साथ सं. 2008 में  ' स्क्रीन अवॉर्ड '  

                इसी वर्ष ' बेस्ट फीमेल डेब्यू ' का ' फिल्म फेयर अवार्ड '  

                                            

https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
संगीतकार विशाल शेखर

संगीतकार विशाल शेखर : -  विशाल शेखर को सं. 2008 में ' बेस्ट कंपोजर का एशियाइ फिल्म अवार्ड ' प्राप्त हुआ। 

                                           

https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
जावेद अख्तर

                       जावेद अख्तर : - सं. 2008 में ' बेस्ट लिरिक्स ' के लिए ' इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड ' प्राप्त हुआ। 

    इनके आलावा  सं. 2008 में फ़राहन खान को ' बेस्ट कोरिओग्राफी ' के लिए ' प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड ' और ' ड्रीम डायरेक्टर ' के लिए ' स्क्रीन अवार्ड ' मिला है। 

                                                

https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
श्रेयस तलवडे

श्रेयस तलवडे को सं. 2008 में ही ' ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस ' मेल के लिए  ' स्टारडस्ट ' अवॉर्ड मिला है। 

                                       

https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
अर्जुन रामपाल
 

 अर्जुन रामपाल को भी सं. 2008 में ' बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल ' के लिए ' स्टार डस्ट ' अवॉर्ड मिला है।  

 

     फिल्म नसीब : - 

                                       

https://www.makeinmeezon.com/2022/02/omshantiom.html
फिल्म '' नसीब '' का पोस्टर
                              सं. 1981 में निर्माता - निर्देशक मनमोहन देसाई ने भी कई अभिनेताओं - अभिनेत्रियों को लेकर फिल्म '' नसीब '' का निर्माण किया था। इस फिल्म की कहानी को कादर खान ने लिखा था।

               इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, हेमा मालिनी, रीना रॉय, तथा किम के आलावा अन्य भूमिकाओं में प्राण, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, कादर खान, तथा अमरीश पूरी थे। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत - प्यारेलाल ने दिया था। 

           '' नसीब '' में एक गीत  '' जॉन जानी जनार्दन '' जो अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। इस गीत में कुछ फ़िल्मी हस्तियाँ नजर आयी थीं जिनमे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी,राज कपूर, आदि शामिल है।

           जिस तरह फिल्म '' ओम शांति ओम '' ने एक गीत में अनेक कलाकारों को लेकर इतिहास बनाया है वैसा इतिहास फिल्म '' नसीब '' दर्ज नहीं करा पाई।