https://www.makeinmeezon.com/2024/03/madgaonexpress.html
      मडगांव एक्सप्रेस आनेवाली फिल्म का पोस्टर

                 "मडगांव एक्सप्रेस" आगामी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जिसे एक्सेल इंटरनेशनल के बैनर तले फरहान अख्तर एवं रितेश सिंधवानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को कुणाल खेम ने निर्देशित है।

              यह फिल्म एक ऐसी कहानी की उधेड़-बुन है, जहाँ हलचल भरी मुंबई के बीचोबीच सपने हकीकत से टकराते है। इसी  "मडगांव एक्सप्रेस" की कहानी
पर आधारित फिल्म है। जो दर्शकों को मानवीय भावनाओं, महत्त्वाकांक्षा और भाग्य की पेचीदगियों के माध्यम से एक दिलचस्प यात्रा पर ले जाने का संकेत देती है।

           भारतीय रेलवे प्रणाली की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म इसके विविध चरित्रों के जीवन की गहराई से पड़ताल करती है, जिनके रास्ते मुंबई से गोवा राज्य के तटीय शहर मडगांव तक की एक दुर्भाग्यपूर्ण ट्रैन यात्रा पर मिलते है।

कहानी  : -

                फिल्म के निर्देशक ने फिल्म में बखूबी दर्शाया है कि जैसे-जैसे रेल पटरियों पर चलती रहती है, हमें कैरेक्टर की एक शृंखला से परिचित कराया जाता है। जिन में से हर कैरेक्टर की अपनी आशाएँ, सपने और बोझ होते है।

            सफलता की चाह रखनेवाले महत्त्वाकांक्षी युवा उद्यमी से लेकर प्रेरणा की तलाश में निराश कलाकार तक, बेहतर जीवन की तलाश में थके हुए प्रवासी मजदूर से लेकर अपनी नौकरी की जटिलताओं को पार करनेवाले अनुभवी रेलवे कर्मचारी तक "मडगांव एक्सप्रेस" उन जैसे कैरेक्टर की कहानियों को कुशल परिशुद्धता के साथ पिरोया गया है।

           अपनी संमोहक कथा, समृद्ध रूप से तैयार किये गए पात्रों और भारतीय परिदृश्य की प्राकृतिक सुंदरता को कैद करनेवाली लुभावनी सिनेमेटोग्राफी के साथ "मडगांव एक्सप्रेस" एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव होगा। जो लम्बे समय तक दर्शकों के साथ जुड़ा रहेगा।

         जब आप "मडगांव एक्सप्रेस" में सवार हो तो भावनाओं की एक रोलरकोस्टर सवारी पर निकलने के लिए तैयार हो जाईये और रेल की पटरियों की लयबद्ध गड़गड़ाहट के बीच मानवीय सम्बंधों की परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करिये।

निर्माता : - 

                             निर्माता फरहान अख्तर जो एक अभिनेता, निर्माता, लेखक, संवाद लेखक, गीतकार और गायक और एक्सेल एंटरटेनमेंट के संस्थापक का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। उनकी पहली फिल्म 2001 में "दिल चाहता है" है।

                          निर्माता रितेश सिधवानी एक फिल्म निर्माता के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक है। उनका जन्म 1973 में मुंबई में हुआ। उनकी पहली फिल्म 2001 में "दिल चाहता है" जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

निर्देशक  : -

                        कुणाल खेमू एक अभिनेता है, जिनका जन्म 25 मई 1983 को श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में हुआ। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म "सर" में डेब्यू किया था। एक अभिनेता के रूप में लीड रोल 2005 में मोहित सूरी की फिल्म "कलयुग" में डेब्यू किया था।

https://www.makeinmeezon.com/2024/03/madgaonexpress.html
[ऊपर से दाएं ] फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी नीचे दिव्येंदु शर्मा और निर्देशक कुणाल खेमू
 


स्टारकास्ट : -

https://www.makeinmeezon.com/2024/03/madgaonexpress.html
https://www.makeinmeezon.com/2024/03/madgaonexpress.html
टॉप सिंगल प्रतीक गाँधी टॉप अविनाश तिवारी और छाया कदम डाउन नोरा फ़तेहि और उपेंद्र लिमये


 


             प्रतीक गाँधी:-एक अभिनेता है, जो गुजराती थिएटर और गुजराती सिनेमा से जुड़े है। उनका जन्म 28 अप्रैल 1980 को गुजरात के सूरत में हुआ। वे सोनी लाइव सीरीज स्कैम 1992 में हर्षद मेहता के किरदार से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई।

          प्रतीक गाँधी ने फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार भी जीता है। इसके पश्चात उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है, जैसे-फिल्म "अपूर्व अवसर" [2007] और फिल्म "मेरे पिया गए रंगून" शामिल है।

       दिव्येंदु शर्मा:-एक अभिनेता है, जिन्हे हिन्दी सिनेमा और टी. वी. सीरीज के जरिए जाना जाता है। उनका जन्म 19 जून 1983 को दिल्ली में हुआ है। उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान पुणे से एक्टिंग में दो वर्ष का डिप्लोमा किया है।

      शर्मा की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म "प्यार का पंचनामा" [2011] इसके आलावा उनकी फिल्मों में "चश्मे बद्दूर" [2013] , "बत्ती गुल मीटर चालू" [2018] और "मेरे देश की धरती" जैसी फ़िल्में शामिल है।                       

  अविनाश तिवारी  : -                                                                                 

                   अविनाश तिवारी एक हिन्दी फिल्मों एवं सीरीज के अभिनेता है। उनका जन्म 15 अगस्त 1985 को बिहार में हुआ है। उन्होंने साजिद अली और इम्तियाज़ अली की रोमांटिक फिल्म "लैला मजनू" [2018] में प्रमुख भूमिका निभाई है।

           उनकी कुछ अन्य फिल्मों में—फिल्म "बुलबुल" [2020] , "तू है मेरा संडे" [2017] और फिल्म "जहान" [2022] उल्लेखनीय फ़िल्में है।

नोरा फ़तेहि:-

           नूरा फ़तेहि एक केनेडियन डांसर एवं अभिनेत्री है, जो भारत में बस चुकी है। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ है। उन्होंने भारतीय भाषा की हिन्दी के आलावा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है।

          नूरा का हिन्दी फिल्म में डेब्यू "रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स" [2014] फिल्म है। नोरा फ़तेहि को अधिकतर लोकप्रियता तेलुगु फिल्मों के आइटम्स सांग्स से मिली है। प्रूफ पूरा 

उपेंद्र लिमय : -

                  उपेंद्र लिमय एक अभिनेता है, खासकर मराठी फिल्मों से। उन्हें मराठी फिल्म "जोगवा" के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उनका जन्म 8 नवम्बर 1969 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ है।

              उन्होंने अनेक मराठी फिल्मों में अभिनय किया है जिनमे—फिल्म "मुक्ता" [1994] , फिल्म "कथा दोन गणपतरावांची" [1995] और फिल्म "सरकारनामा" [1998] इसके आलावा उन्होंने हिन्दी में फिल्म "चांदनीबार" [2001] , फिल्म "पेज-3" [2005] , फिल्म "शिवा" [2006] और फिल्म "ट्रैफिक सिग्नल" [2007] जैसी फ़िल्में है।

छाया कदम:-

                छाया कदम एक हिन्दी और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री है। उनका जन्म मध्य मुंबई के उपनगर कालीना में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है।

              उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय नागराज मंजुले की फ़िल्में "फैंड्री" [2013] , "सैराट" [2016] और फिल्म "झुंड" [2022] के अतिरिक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" [2022] , फिल्म "रेडू" [2018] और फिल्म "न्यूड" [2018] में अभिनय के लिए 56 वे महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ।