https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
फिल्म '' ग़दर -द कथा कन्टीन्यूज का पोस्टर
                                                            

                  ग़दर-2 द कथा कंटिन्यूज बॉलीवुड की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे अनिल शर्मा ने निर्देशित और निर्मित किया है। इस फिल्म को शक्तिमान तलवार ने लिखा है। 2001 में बनी फिल्म "ग़दर: एक प्रेम कथा" की अगली कड़ी है।

              ग़दर: एक प्रेम कथा फिल्म के 22 वर्षों के बाद "ग़दर-2: द कथा कंटिन्यूज" तारा सिंह की कहानी है। जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कैद अपने बेटे की तलाश करता है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने अपनी भूमिका को दोबारा निभाया है।                                            

                                                                             
https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
                                 अमीषा पटेल, अभिनेता सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा
                   फिल्म के निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा [दाएं] और लेखक शक्तिमान तलवार
    





कहानी : -

              " ग़दर -2 : द कथा कंटिन्यूज " का आरम्भ अभिनेता नाना पाटेकर के कथन से धुआंधार अंदाज़ में होती है। वे अपनी दमदार आवाज़ में तारा सिंह और सकीना की कहानी पेश करते है। तारा को कैसे सकीना मिलती है, उसे सकीना से प्रेम होता है और फिर कैसे अशरफ अली अपनी बेटी को वापस पाकिस्तान ले गया था। छोटे चरणजीत [ जीते ] को आप एक बार फिर अपनी माँ की याद में रोते हुए देखेंगे।

                 इसके आगे की कहानी कुछ इस तरह होती है, तारा सिंह एक ट्रक ड्राइवर होता है। वो आज भी सकीना से प्रेम करता है तथा उसके लिए गाने गाता गाता है। तारा सिंह का काम इंडियन आर्मी के पंजाब बेस के करीब रहता है। जहाँपर कर्नल देवेंद्र रावत काम करते है। तारा का बेटा चरणजीत [ जीते ] बड़ा हो गया है और कॉलेज जाने लगता है।    

                 तारा सिंह चाहता है कि वो पढ़ - लिखकर एक बड़ा आदमी बने परन्तु जीते को धर्मेंद्र और राज कपूर की तरह मुंबई जाकर उसे अभिनेता बनना है। दूसरी ओर पाकिस्तान में जनरल हामिद इक़बाल, तारा सिंह से शत्रुता कर बैठता है। 

                जब तारा सिंह, सकीना को अशरफ अली से छुड़वाकर लाया था। तब उसने हामिद के 40 जवानो को अकेले ही मार गिराया था। वहीं से उसे हिन्दू और हिन्दुस्तानियों से नफरत हो गयी थी। अब उसकी जिंदगी का मकसद रहता है कि तारा सिंह को तलाशना और उसका खात्मा करना। 

                 इस बीच वह अपने सामने आनेवाले हिन्दू और हिन्दुस्तानी लोगों पर खूब अत्याचार करते रहता है। यह 1971 का समय होता है जब पाकिस्तान के साथ भारत का युद्ध होने जा रहा है। इस बीच किसी कारणवश तारा का बेटा जीते पाकिस्तान पहुँच जाता है। अब तारा को अपने बेटे जीते को लेने एक बार फिर पाकिस्तान जाना पड़ता है। वहाँ हामिद इकबाल अपने मनसूबों को अंजाम देने उसकी राह ताक होता है। क्या तारा अपने बेटे को बचाकर वापस भारत ला पाएगा?

गदर 2 का खलनायक कौन है?                                                 

                                                            
https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
पाकिस्तानी सेना के जनरल हामिद इकबाल की भूमिका में अभिनेता मनीष वाधवा

            मनीष वाधवा : - एक फिल्म अभिनेता एवं डबिंग कलाकार है। उन्हें ऐतिहासिक और पौराणिक धारावाहिकों में खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। 

           मनीष वाधवा का जन्म 1972 में महाराष्ट्र की राजधानी  मुंबई में हुआ है। उन्हें विशेषकर '' चन्द्रगुप्त मौर्य '' में चाणक्य की भूमिका में तथा '' परमावतार श्रीकृष्ण '' में कंस की अति महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है।                                       

https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
सकीना "सक्कू" अली सिंह के किरदार में, तारा सिंह की पत्नी, चरणजीत
       "जीते" की माँ, और रिया की सास की भूमिका में ''अमीषा पटेल ''

 

           अमीषा पटेल : - एक मॉडल है और मुख्य रूप से बॉलीवुड की फिल्मों में मुख्य नायिका के रूप में दिखाई देती है। अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में अमित पटेल और आशा पटेल के घर हुआ था। 

                 अमीषा पटेल का कैर्रिएर 2000 में ब्लॉकबस्टर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म '' कहो ना प्यार है '' से आरम्भ हुआ है। उन्होंने ग़दर : एक प्रेम कथा में भी '' सकीना '' की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल परफॉरमेंस अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।                                                                                              

                                                                                    
https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
चरणजीत सिंह, के किरदार में, तारा और सकीना का पुत्र; मुस्कान के
     पति की भूमिका में उत्कर्ष शर्मा 

                   उत्कर्ष शर्मा : - बॉलीवुड के एक अभिनेता है, जिन्होंने 2021 में ब्लॉकबस्टर फिल्म "ग़दर: एक प्रेम कथा" से बाल कलाकार के रूप में अपने कैर्रिएर की शुरुवात की है। वे 2007 की फिल्म "अपने" तथा 2018 की फिल्म "जीनियस" से अपने ख़ास अभिनय के लिए जाने जाते है।

उत्कर्ष शर्मा का जन्म 22 मई 1994 को मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा एवं सुमन शर्मा के घर में हुआ है। उन्होंने ललित कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

                                                                                 
https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
सिमरत कौर - मुस्कान, चरणजीत "जीते" की प्रेमिका की भूमिका में


                    सिमरत कौर : - बॉलीवुड में हिन्दी सिनेमा की अभिनेत्री है। वे बॉलीवुड के आलावा टॉलीवूड के तेलुगु सिनेमा जगत में भी पहचानी जाती है।

                  सिमरत कौर का जन्म 16 जुलाई 1997 को मुंबई में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ है। उन्होंने बी. एस. सी. कम्प्यूटर्स साइंस में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

                  कौर ने 2017 में कार्तिकेय गुम्माकोण्डा के साथ ऋषि की तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म "प्रेमोथो मी कार्तिक" से अपने अभिनय की शुरुवात की है। इसके आलावा सिमरत कौर ने 2018 में "परिचयम" और "सोनी" में भी अभिनय किया है।

              सिमरत ने तेलुगु रोमांटिक थ्रिलर "डर्टी हरी" फिल्म में श्रवण रेड्डी के साथ अभिनय किया है। 2021 में मीका सिंह के रोमांटिक गीत "तेरे बिन जिंदगी" में अपना किरदार निभाया है। "ग़दर-2: द कथा कन्टीन्यूज" में चरणजीत [जीते] की पत्नी का किरदार निभा रही है।

अन्य महत्वपूर्ण कलाकारों में : -

  [1] रोहित चौधरी-मेजर मलिक के रूप में [2] मधुमालती कपूर-ताई के रूप में [3] लव सिन्हा-फरीद के रूप में [4] गौरव चोपड़ा-लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र रावत के रूप में [5] अर्जुन द्विवेदी-पाकिस्तानी जेलर के रूप में [6] राकेश बेदी-किमतीलाल के रूप में [7] मुशताक ख़ान-गुलखान के रूप में [8] डॉली बिंद्रा-गुलखान की पत्नी के रूप में [9] राजश्री-ताया 'बहू' के रूप में [10] नरेश शर्मा-ताया बेटे के रूप में [11] मुश्ताक काक-कुर्बान के रूप में [12] निलोफर गेसावत-कुर्बान की पत्नी के रूप में [13] आकाश धर-मेजर भार्गव के रूप में [14] लुबना सलीम-पाक मौसी के रूप में [15] एहसान खान-अब्दुल अली के रूप में [16] अनामिका सिंह-फौजिया के रूप में [17] अबरार जहूर-अनवर के रूप में [18] अनिल जॉर्ज-क़ाज़ी के रूप में [19] राजेश खेड़ा-कर्नल नज़ीर के रूप में [20] मनोज बख्शी-याहिया खान के रूप में [21] आर्या शर्मा-जनरल रानी के रूप में [22] रूमी खान-कर्नल फारूकी के रूप में [23] मुनीश सप्पल-मंत्री के रूप में [24] प्रमोद पांडे-रहमानी के रूप में [25] अमरीश पुरी-अशरफ अली, सकीना के पिता के किरदार में ।

                                        

https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
अशरफ अली, सकीना के पिता के किरदार में अमरीशपुरी
                                                       

फिल्म की समीक्षा : -

                                            

https://www.makeinmeezon.com/2023/08/gadar2.html
फिल्म '' ग़दर -द कथा कन्टीन्यूज का पोस्टर
                      गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़, 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरन कौर, गौरव चोपड़ा, मुश्ताक खान और मनीष वाधवा हैं। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।

                  फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के आसपास घूमती है। तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) अब भारत में एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उनका बेटा चरणजीत उर्फ जीते (उत्कर्ष शर्मा) भी अब बड़ा हो गया है। लेकिन तारा सिंह के दुश्मन जनरल हामिद इकबाल (मनीष वाधवा) अभी भी तारा सिंह से बदला लेने के लिए बेताब है।
                 एक दिन, जीते पाकिस्तान की यात्रा करता है और हामिद इकबाल के हाथों पकड़ लिया जाता है। तारा सिंह को अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाना होगा। लेकिन इस बार, वह अकेला नहीं है। भारतीय सेना भी उसके साथ है।
                 गदर 2 एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें शानदार एक्शन सीन और भावपूर्ण क्षण हैं। फिल्म के कलाकारों ने भी शानदार काम किया है। सनी देओल ने एक बार फिर तारा सिंह के किरदार को पूरी निष्ठा से निभाया है। अमीषा पटेल भी सकीना के किरदार में अच्छी लगती हैं। उत्कर्ष शर्मा ने जीते के किरदार में अपनी छाप छोड़ी है।
                    गदर 2 एक शानदार फिल्म है। इसमें एक्शन, रोमांस, देशभक्ति और इमोशन का एक अच्छा मिश्रण है। अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

फिल्म की कमाई : -

                    11 अगस्त 2023 को रिलीज़ हुई ग़दर - 2 द कथा कन्टीन्यूज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 678 करोड़ की कमाई की है। इस वजह से यह फिल्म 2023 की सबसे अधिक कमाई प्राप्त करनेवाली फिल्म बन गयी है। ग़दर - 2 का बजट 200 करोड़ का था। इस कारण फिल्म ने 478 करोड़ का मुनाफा कमाया है। 

                     ग़दर -2 को भारत, पाकिस्तान तथा US में प्रदर्शित किया गया था। भारत में इसे 390 करोड़ की कमाई हुई है। पाकिस्तान में 150 करोड़ की कमाई और US में 38 करोड़ की कमाई हुई है। 

                    ग़दर -2 ने भारत में आठवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा रनिंग टाइम वाली फिल्म बन गयी है। 

                 ग़दर - 2 को आलोचकों द्वारा भी बहुत सराहा गया है। आईएसई 8. 1 /10 की रेटिंग मिली है।