https://www.makeinmeezon.com/2023/03/pathanfilm-ki-khani.html
फिल्म '' पठान ''  में शाहरुख़ खान


  यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा की फ़िल्म "पठान" बहुत अधिक सुर्ख़ियों में रहने के पश्चात प्रदर्शित हो चुकी है। कहा जाता है कि इस फ़िल्म का बजट करीब 200 करोड़ से अधिक रहा है। फ़िल्म "पठान" के लिए शाहरुख़ खान ने सबसे अधिक फीस प्राप्त की है। इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की भी ख़ूब चर्चा रही है।

 शाहरुख खान करीब चार वर्षों के बाद बॉलीवुड के सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी कर चुके है। उनकी 100 की फीस रही तो '' दीपिका पादुकोण पठान ''  ने अपनी फीस 15 करोड़ ली है।>

            सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित एवं निर्देशित "पठान" फ़िल्म वाई. आर. एफ. स्पाई यूनिवर्स कई काल्पनिक रॉ जासूसों पर आधारित एक्शन थ्रिलर फ़िल्मों की शृंखला के अंतर्गत "पठान" फ़िल्म बनी है।


कहानी :-     जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जाता है तो, यह समाचार सुनकर एक कैंसर से पीड़ित पाकिस्तानी सेना का जनरल कादिर भारत के विरुद्ध बदला लेने का निर्णय कर आतंकवादी समूह का नेतृत्व करनेवाले जिम के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करता है।

            " पठान " एक रॉ का एजेंट होता है। उसकी वरिष्ठ अधिकारी नंदिनी जॉइंट ऑपरेशन एंड कोवर्ट रिसर्च नामक विंग खोलकर उसमे एजेंटों की भर्ती करती है।

                                                                 
https://www.makeinmeezon.com/2023/03/pathanfilm-ki-khani.html
फिल्म '' पठान '' का पोस्टर

          रॉ के संयुक्त सचिव कर्नल सुनील लूथरा की स्वीकृति पाकर वैज्ञानिक सम्मलेन में भारत के राष्ट्रपति पर हमला करने की ऑउटफिट की योजना को विफल करने '' पठान '' तथा उनकी टीम दुबई पहुँचती है। परन्तु वे यह महसूस करते है कि उनकी योजना वास्तव में दो वैज्ञानिकों डॉ. साहनी तथा डॉ. फ़ारूक़ी का अपहरण करने की होती है। जिम डॉ. साहनी के साथ भागने में सफल हो जाता है, वहीँ डॉ. फारुकी बच जाते है। 
              लूथरा अपने मुख्यालय में खुलासा करता है कि जिम एक पूर्व रॉ का एजेंट था। उसे कई वर्षों पहले मृत घोषित कर दिया था। परन्तु उसने अपनी मौत का नाटक रचा था। वह अपने देश के विरुद्ध प्रतिशोध लेना चाहता था। इसका कारण उसे लगता था की उसकी पत्नी और अजन्मे बच्चे की सोमालियाई आतंकवादियों के हाथों मौत का जिम्मेदार उसका देश है।                                   

https://www.makeinmeezon.com/2023/03/pathanfilm-ki-khani.html
फिल्म '' पठान '' के पोस्टर में दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान
                                                                      

       "रक्तबीज" नाम के कोडवर्ड का पता "पठान" को चलता है। इसके आलावा यह पता चलता है कि दुबई में मारा गया व्यक्ति पूर्व गुप्त एजेंट था। उसका पैसा स्पेन में एक पाकिस्तानी डॉक्टर रुबीना मोहसिन को हस्तांतरित किया गया था। "पठान" स्पेन जाता है, वहीँ उसे यह भी पता चलता है कि रुबीना पूर्व आई एस आई एजेंट होती है। जिम जब अपना ठिकाना छोड़ता है तब रुबीना जिम के आदमियों पर हमला करती है तथा "पठान" के साथ भाग जाती है।

डॉ. रुबीना मोहसिन खुलासा करती है कि रक्तबीज मॉस्को में है। पठान और रुबीना मॉस्को पहुँचते है और जिम से पहले रक्तबीज को चुराते है। रुबीना पठान को धोका देती है और उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार करवाती है। तब उसे पता चलता है कि जिम ने केवल रक्तबीज को चुराने के लिए रुबीना का इस्तेमाल किया है। पठान को ट्रैन से जेल ले जाया जाता है। वहाँ कैदियों के हाथों मरने छोड़ दिया जाता है। "पठान" कैदियों से लड़ता है जहाँ अविनाश "टाइगर" सिंह राठौर उसे बचाने के लिए पँहुचता है।

                                                                           
https://www.makeinmeezon.com/2023/03/pathanfilm-ki-khani.html
फिल्म '' पठान '' का पोस्टर

पठान तीन वर्षों के पश्चात अफ्रीका की यात्रा करता है। वहाँ पर जिम के गुर्गे राफे को पकड़ लेता है। इसके बाद पठान अपने ठिकाने पर नंदिनी से मिलता है। जिम द्वारा दो मिसाइल खरीदने के बारे में बताता है। नंदिनी पेरिस में रुबीना के ठिकाने का खुलासा करती है। "पठान" और उसकी टीम लैब पर हमला करता है वायरस लेकर भाग जाता है। कहानी में पठान, जिम और नंदिनी का आगे क्या होता है, यह जानने के लिए "पठान" फिल्म को सिनेमा में देखने से पता चलेगा।

                                                                           
https://www.makeinmeezon.com/2023/03/pathanfilm-ki-khani.html
                                        फिल्म '' पठान '' में डिम्पल कपाड़िया और शाहरुख़ खान

'' पठान फिल्म का स्टार कास्ट '' : -शाहरुख़ खान [रॉ एजेंट फ़िरोज़ पठान] , दीपिका पादुकोण [आई एस आई की पूर्व एजेंट रुबीना] , जॉन अब्राहम [ऑउटफिट एक्स का नेता एवं पूर्व रॉ एजेंट जिम] , मनीष वाधवा [जनरल कादिर] आशुतोष राणा [कर्नल सुनील लूथरा] , डिंपल कपाड़िया [नंदिनी 'जेओसीआर' की प्रमुख] , प्रेम झगियानी [डॉ. फारूकी] , प्रकाश बेलावड़ी [डॉ. साहनी] और विशेष उपस्थिति में सलमान खान ' अविनाश सिंह "टाइगर" राठौर की भूमिका में। फिल्म को संगीत विशाल शेखर ने दिया है।

                                  

                                              
https://www.makeinmeezon.com/2023/03/pathanfilm-ki-khani.html
                    फिल्म '' पठान '' में दीपिका पादुकोण, शाहरुख़ खान और जॉनअब्राहम